
दीना नाथ नादिम जन्म शताब्दी संगोष्ठी
हिंदी कश्मीरी सगम ने 16 मार्च 2016 को कैलाश सभागार नोएडा, सेक्टर-27 में दीना नाथ जन्म शताब्दी संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का आरंभ प्रातः 11 बजे द्वीप प्रज्ज्वलित करके सरस्वती मा की स्तुति के साथ किया गया। प्रो भारत भूषण धर, अध्यक्ष केसीसीएस मुख्य अतिथि थे। डा बीना बुदकी, सचिव हिंदी कश्मीरी सगम ने मेहमानों का स्वागत किया। डा. बुदकी ने बताया कि मार्च 2015 से 16 मार्चए 2016 को श्री दीना नाथ नादिम का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। दीना नाथ जन्म शताब्दी ग्रंथ का लोकार्पण भी किया गया जिसे डा बुदकी और चमनलाल सप्रू ने तैयार किया। संगोष्ठी में महान लेखाक, कवि, आलोचक विचारक के नाम पर 35 कश्मीरी, हिंदी साहित्यकारों, उनके मित्रों आदि को युग कवि दीना नाथ नादिम साहित्य शारदा सम्मान से सुशोभित किया गया। हिंदी कश्मीरी संगम के अध्यक्ष प्रो. चमनलाल ने अध्यक्षीय भाषण के साथ साथ संस्था की गतिविधियों से परिचित कराया।
संगोष्ठी में श्रीनगर से श्री अजीज हाजनी जम्मू कश्मीर कल्चर के सचिव तथा मो जमान आजुर्दा साहित्य अकादमी के कश्मीरी भाषा के अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया था। श्री आनंद मोहन जुत्शी ने अपने विचारों और बहुत खास पलों से परिचय कराया। श्री सईल जो जम्मू से आए थे ने दीना नाथ जी की कविताओं को सुनाया। श्री धनंजय कौल ने दीना नाथ जी के प्रिय गीत व गव्य ना आज को सुनाकर महफिल में चाद चांद लगा दिए। श्रीमती राजदुलारी कौल ने अपने शैक्षिक गुरु की नसीयत और मार्गदर्शन से परिचित कराया। श्री एच.टी. राजदान ने पुरानी यादों को सुनाया। इसी प्रकार श्री विजय काचरू, श्री गौरी शंकर रैना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस संगोष्ठी में सर्व श्री महेश शर्मा, राम नाथ शर्मा, प्रो. बी.बी. धर, आनंद मोहन जुत्शी (गुलजार देहलवी), सुनीता रैना, धनंजय रैना, विजय काचरू, एच.टी राजदान, पी. एन. साईल, अहिंसा कौल, विजय कौल, संदीप कौल, गौरी शकर रैना. ओमप्रकाश काचरू, स्वरूप नारायण पिशन, डा. विजय गंजू (सुपरिंटेंडेंट कैलाश हॉस्पीटल), कर्नल तेज टिक्कू राम कृष्ण घर, डा. राजेंद्र टिक्कू सोमदत्त शर्मा (प्रसार भारती), शांतिवीर कौल, संगीत आचार्य ज्वाला प्रसाद, डा. पूर्णिमा कौल, मो जमान आजुर्दा, डा. अजीज हाजनी, श्रीमती रेनू मोहन भान, रॉव, विजय रैना अध्यक्ष कोशुर समाचार (किसी कारणवश नहीं आए), राकेश कौल (पूर्व अध् यक्ष कोशुर समाचार) आदि को दीना नाथ नादिम शारदा सम्मान से विभूषित किया गया।
अस्वीकरण :
उपरोक्त लेख में व्यक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं और kashmiribhatta.in उपरोक्त लेख में व्यक्त विचारों के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। लेख इसके संबंधित स्वामी या स्वामियों का है और यह साइट इस पर किसी अधिकार का दावा नहीं करती है।कॉपीराइट अधिनियम 1976 की धारा 107 के तहत कॉपीराइट अस्वीकरणए आलोचनाए टिप्पणीए समाचार रिपोर्टिंग, शिक्षण, छात्रवृत्ति, शिक्षा और अनुसंधान जैसे उद्देश्यों के लिए "उचित उपयोग" किया जा सकता है। उचित उपयोग कॉपीराइट क़ानून द्वारा अनुमत उपयोग है जो अन्यथा उल्लंघनकारी हो सकता है।
साभार:- कृष्णा दुरानी एंव कोशुर समाचार 2016, मई