Pahiya Chalta Jay Samay Ka पहिया चलता जाये समय का।

Pahiya Chalta Jay Samay Ka पहिया चलता जाये समय का।



पहिया चलता जाये समय का।

ये दुनिया है एक सराय, कोई यहाँ रहन नहीं पाये।

आना जाना लगा हुआ है, आए मुसाफिर जाये।।

पहिया चलता जाये समय का।

समय ने ऐसा फेर दिखाया, कल है अपना आज पराया।

किसी को माँगे भीख न मिलती, कोई मौज उड़ाये।।

पहिया चलता जाये समय का।

तन के उजले मन के काले, देख लिये तेरी दुनिया वाले।

वक्त पड़े तो इस दुनिया में कोई काम न आये।।

पहिया चलता जाये समय का।

कोई ऐसा कोई वैसा, देख तेरा संसार है कैसा।

दुनिया बनाने वाले, तेरा भेद कोई न पाये।।

पहिया चलता जाये समय का।