Charles Disfost चार्ल्स डिस्फोस्ट

Charles Disfost चार्ल्स डिस्फोस्ट

अमेरिका में चार्ल्स डिस्फोस्ट नाम का एक लड़का रहा करता था। वह पढ़ाई में

विशेष रूप से, गणित में बहुत अच्छा था। एक दिन अचानक उसके जीवन में भूचाल सा आ गया। उसके पिता का देहांत हो गया और उस पर परिवार के भरण-पोषण का दायित्व आ गया। विवशता में उसे मोची का कार्य करना पड़ा। पर जब वह स्कूल जाते बच्चों को देखता तो उसको बहुत दुःख होता। एक दिन उसने तय कर लिया कि वह अपने सपने को मरने नहीं देगा। वह अगले दिन बाजार से पुस्तकें खरीद लाया। उसे अपना काम करते-करते जब भी थोड़ा समय मिलता तो वह किताबें पढ़ने में व्यस्त हो जाता। इस प्रकार उसने अपने खाली समय का सदुपयोग करके एक दिन गणित की उच्च शिक्षा ग्रहण कर ली। उसकी नौकरी एक बड़े विश्वविद्यालय में लग गई और वह आगे चलकर अमेरिका के महान गणितज्ञों में से एक बना। यदि लगन हो तो व्यक्ति विषम परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को पा लेता है।

साभारः- सितंबर, 2016, अखण्ड ज्योति, पृष्ठ संख्या - 45